Thursday 21 September 2017

// बाँध टूट गया - क्या सब्र का बाँध और बंधन टूटेगा ?? .. अब भक्त चुप क्यों ?? ..//


बिहार में बांध टूट गया !! .. नितीश दोगले के राज में टूट गया !! .. ..

अब बाँध की असल लागत कितनी कम थी ये तो अनुमान ही लगाया जा सकेगा - पर सरकारी तिजोरी से खर्च ३०० करोड़ से भी ज्यादा का कर मारा गया था .. और माननीय दोगले इसका उदघाटन करने ही वाले थे - कि झकोरा बाँध टूट गया - इज़्ज़त लूट गया - बेशर्मी उढ़ा गया .. ..

पर भक्त स्तब्ध हैं - मानो जैसे JNU जैसी हार हो गई हो !! .. .. क्यों ?? .. क्योंकि दोगला अब NDA में है - और उनका अपरिवर्तनीय DNA भी बदल गया है - और मोदी भक्तों का DNA तो मोदी जैसा है ही - अपरिवर्तनीय !! .. ..

वैसे भी मैं सोच रहा था कि अब जब बाँध टूट गया है .. और NDA के मंत्रिमंडल विस्तार में दोगले दुत्कारे जा चुके हैं - तो क्या किसी के सब्र का बाँध भी तो नहीं टूट जाएगा ?? .. और क्या NDA से बंधन भी तो नहीं टूट जाएगा ?? .. ..

और मेरा दिमाग कहता है कि - ना तो सब्र का बांध टूटेगा और ना ही ये बंधन टूटेगा .. क्योंकि मोदी और नितीश का DNA तो अब मिलता ही है .. ..

और कमलगट्टों और भक्तों को भले ही ना मालुम हो पर हर पढ़े-लिखे समझदार को मालुम है कि ..
(-) + (-) = (+) नहीं होता है - बल्कि हमेशा (-) ही होता है .. यानि ..
एक की (दोगलाई) + एक की (चालाकी) कभी भी सकारात्मक परिणाम तो दे ही नहीं सकती .. यानि इनका बंधन तो टूट ही नहीं सकता .. और इसलिए इस बार उचंगी बड़बोले भक्तों की चुप्पी भी टूट ही नहीं सकती .. शर्तिया !! .. है ना !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment