Monday 18 September 2017

// मोदी के पास होंगे कच्चे चिट्ठे - हमारे पास तो अब मोदी के पक्के चिट्ठे हैं .. ..//


अब तक देश की प्रगति में निरंक योगदान के साथ - कल सरदार सरोवर परियोजना के उदघाटन करने के बाद - मोदी ने ना केवल अपने सपनों के बारे में अपितु सरदार पटेल के सपनों के बारे में भी गजब लफ़्फ़ाज़ी करी - और राजनीतिक पत्ते भी चल ही दिए - और कहा .. "उनके पास उन सभी लोगों का कच्चा चिट्ठा है जिन्होंने इस परियोजना में बाधाएं उत्पन्न की आरोप लगाए और साजिश रची" .. ..

मेरी चीठी प्रतिक्रिया .. ..

होगा मोदी के पास कच्चा चिट्ठा उन कई तथाकथित मक्कारों का देशद्रोहियों का टुच्चों का - जिनमें से शायद कई तो बेघरबार कर दिए जाने के बाद सरकारी भ्रष्टाचार के शिकार अपने पुनर्वास ना होने पर आज भी मर खप रहे हैं .. पर फिर प्रश्न उठता है कि उस कच्चे चिट्ठे का आपने अब तक किया क्या - या आप कर क्या रहे हो - या आप क्या करने का इरादा रखते हो - या क्या करने की धमकी दे रहे हो ?? .. ..

इसलिए मेरा मानना है कि मोदी के पास तो होगा कच्चा चिट्ठा - पर मेरे सामने तो अब मोदी का पक्का चिटठा ही पड़ा हुआ है .. और ये चिट्ठा मुझे बता रहा है कि देश से पूर्व में गलती हुई - फिर देश पछताने लगा - अब देश बौखला रहा है - और भविष्य में मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंका जाना तय है .. ..

और तो और अब तो मोदी का कच्छा चिट्ठा भी सर्वविदित है - क्योंकि देश में साम्प्रदायिकता का ज़हर फैलाया जा रहा है .. ..

इसलिए कहता हूँ कि .. अब चिट्ठे बहुत महत्वपूर्ण हो चले हैं - क्योंकि अब ये पढ़े भी जाने लगे हैं और जाने भी जाने लगे हैं .. क्योंकि अब तो ये गूगल गुरु के पास भी पड़े हैं जो एक प्रकार से सार्वजनिक हैं .. और इसलिए अब ये पक्के चिट्ठे हैं .. .. तो बोलो गूगल गुरु की जय !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment