Saturday 23 September 2017

// रोहिंग्या बस गए - कश्मीरी पंडित क्या भुट्टे सेंकते रहे ?? .. ..//


अपनी व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में भी कई तर्कशास्त्री हैं - जिनमें से एक ने तर्क प्रस्तुत किया है .. ..

" धारा-३७० के बाद कोई बाहरी व्यक्ति कश्मीर में बस नहीं सकता - फिर वहां रोहिंग्या मुस्लिम गांव बनाकर कैसे बसे !! .. धारा सिर्फ अपने देशवासियों के लिए है क्या ?? " .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

धारा-३७० के बारे में बचपन से सुनते आए - कश्मीरी पंडितों के बारे में जवानी से - और अभी रोहिंग्या के बारे में बुढ़ापे में ही सुना है .. कस्सम से !! .. ..

और उपरोक्त वाजिब प्रश्न के जवाब में इसलिए एक और प्रश्न उठता है कि जब रोहिंग्या कश्मीर में बस गए तो ये कश्मीरी पंडित क्यों नहीं बस पाए ?? .. और क्या ये भुट्टे सेंकते रहे ?? .. और ये अनुपम खेर और अशोक पंडित कब तक बेचारे चिल्ला-चिल्ला कर दहाड़ते हुए याचना ही करते रहेंगे ?? .. और संघी भाजपाई प्रवक्ता उन्हें हमेशा उत्तेजित करते हुए कब तक पुचकारते ही रहेंगे ?? .. ..

तो क्या कश्मीरी पंडित रोहिंग्या से भी बेचारे हैं ?? .. या फिर नकारे हैं ?? .. या फिर हमारी सरकारें बहुत ज्यादा वोट-परस्त हैं या दोगली हैं या निकम्मी नकारा हैं .. या फिर मजबूर हैं ?? .. .. और इसलिए हमारे प्रधानसेवक और उनके भक्त भी अब तक ५६ -५६ -५६ की तो रटन करते रहे पर मुहँ से ३७० तो कभी निकला ही नहीं .. फेंकू कहीं के !! .. ..

पर फिर एक और प्रश्न उठता है कि क्या कश्मीर की सरकारें राष्ट्र विरोधी तो नहीं रहीं जो आज तक केंद्र सरकार को मजबूर रखे रहीं ?? .. और क्या ये बुआ मेहबूबा की सरकार भी कहीं राष्ट्र विरोधी तो नहीं ?? .. तो क्या भाजपा जो जेएनयू में देशप्रेम के डंके पीट रही थी असल में उसे कश्मीर में जाकर तलवारें नहीं भांजनी थीं ?? .. और जिन टुच्चे देशभक्तों ने कन्हैया कुमार को साज़िशन गिरफ्तार किया था क्या उन्हें मेहबूबा को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था ?? - चाइये था ना - चाइये था ना !! .. ..

ओफ्फ़ ओह !! .. आप भी सोच रहे होंगे कि मैं कहाँ से कहाँ पहुँच गया .. पर बता दूँ कि ये मामला बहुत लम्बा रहा - जिसे मैंने बचपन से बुढ़ापे तक अनुभव किया है - और मैं अब जाकर सही ठिकाने पहुंचा हूँ !! .. और मैं आज फिर से संतुष्ट हुआ हूँ कि आज की तारीख में मेरा मोदी-संघ-भाजपा विरोध बिल्कुल जायज़ है - और देशहित में है .. और इसके लिए उपरोक्त प्रश्नकर्ता और पोस्टकर्ता को बहुत-बहुत साधुवाद !! .. !! जय हिन्द !! .. !! वंदे मातरम् !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment