Sunday 10 September 2017

// JNU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की हार के मायने .. हा !! हा !! हा !! .. ..//


JNU में यूनाइटेड लेफ्ट फ्रंट ने स्वीप कर दिया .. हार्दिक बधाई !!

पर JNU में ABVP चारों खाने चित्त हुई इसके लिए तो मैं पूरे देश को बधाई देता हूँ .. ..
और वो इसलिए कि ABVP की हार ने यह सिद्ध कर दिया की JNU में पिछले कुछ समय से लेकर ABVP और भाजपा ने जितने भी षड्यंत्र रचकर उन्हें राष्ट्रीय मुद्दा बनाया उन्हें JNU के समझदार विद्यार्थियों ने जान लिया पहचान लिया .. और बिना डरे झुके भाजपा और मोदी सरकार को तमाचे सहित करार जवाब दे मारा .. ..

और इस जीत ने यह भी सिद्ध कर दिया कि ना तो कन्हैया कुमार से छात्रों और देश का मोह भंग हुआ और ना ही मोदी की फेंकमफाँक को JNU ने पसंद किया .. और इसका एक और प्रमाण है कन्हैया कुमार का पूरे देश में घूम-घूम कर सत्य को डंके की चोट पर मोदी जी को ललकारते हुए बोलना और भाषण पे भाषण देना और लोगों का उन्हें पूरे विश्वास के साथ सुनना समझना और सराहना .. ..

और हाँ अनुपम खेर और जी डी बख्शी को भी बधाई !! जिनके भरपूर सहयोग से आज कन्हैया कुमार का सत्य पक्ष जीत गया और मोदी का झूठा पक्ष हार गया .. और बधाई संबित पात्रा और भाजपा के अनेक अन्य प्रवक्ताओं को भी जिन्होंने टीवी पर अनगिनत बार देश विरोधी नारों का जाप कर देश को सत्य जान लेने में सहयोग दिया .. और उस न्यायालय को भी जिसने मोदी सरकार के भरसक षड्यंत्रकारी प्रयासों के बावजूद कन्हैया कुमार को न्याय दिया .. ..

कुल मिलाकर आज गर्व से फिर कहता हूँ कि मोदी और उनकी सांप्रदायिक सोच ये देश स्वीकार नहीं करेगा .. .. हा !! हा !! हा !! ..

और अब जी डी बख्शी साहब से निवेदन कि अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर कृपया बताएं कि सेना का टैंक लगाने की वास्तविक आवश्यकता कहाँ-कहाँ है .. .. और वो ये भी विश्लेषण कर बताएं कि क्या उन्हें समझ पड़ी कि ये 'देशद्रोह' क्या होता है ?? - और 'टुच्चई' का क्या मतलब होता है ?? .. .. हा !! हा !! हा !! ..

और क्या भक्त भी ये बताएंगे कि JNU में ABVP की हार से उन्हें कैसा लगा और JNU के 'अच्छे दिन' लौटे या नहीं ?? .. .. हा !! हा !! हा !! .. .. .. हा !! हा !! हा !! ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment