Wednesday 18 October 2017

// जीएसटी लागू करने में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार !! .. हा !! हा !! हा !! ..//


अब तो मोदी जी ने जन्म-पत्री पर लात मार दी .. और अब तक मैं मैं मैं - मैंने किया मैंने किया - मैं करूंगा मैं करूंगा - कांग्रेस ने कुछ नहीं किया - सब कुछ मैंने किया - ६० साल में कुछ नहीं हुआ - जो हुआ पिछले ३ साल में मेरे कारण हुआ - सरदार सरोवर बाँध का असली काम किसने किया ?? मैंने किया - आदि अनादि सड़ादी जैसा जाप करने वाले मोदी जी ने अब कहा कि ..

" जीएसटी लागू करने के फैसले में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार " .. ..

अब मुझे यकीन हो गया कि जीएसटी फिलहाल फेल हो चुकी है - मोदी के गले की घंटी बन चुकी है - बर्बाद व्यापारी गुस्से में हैं और मोदी को व्यापारी बाहुल्य गुजरात का चुनाव जीतना मुश्किल लगने लगा है .. ..

इसलिए मोदी सोच रहे हैं कि - " हम तो डूबे हैं सनम - तुमको भी ले डूबेंगे " .. ..

और मेरा कहना है कि .. ..

हर व्यक्ति को जो डूब रहा हो उसे हाथ पाँव चला डूबने से बचने का प्रयास करने का पूरा अधिकार है .. पर क्या डूब रहे व्यक्ति का लंगोट से पत्थर बाँध लेना भी क्या उचित कहलाया जा सकता है ?? .. ये तो फिर आत्महत्या करने जैसा हुआ ना ?? .. ..

तो फिर मोदी जी ये डूबते-डूबते कांग्रेस से भागीदारी की बात करना क्या उचित है ?? .. आखिर ये पाँव पर कुल्हाड़ी क्यूँ मारे दे रहे हो ?? .. कभी सोचा भक्तों के दिल पर क्या असर होगा ?? .. ..

अरे मेरे बोलबच्चन बोलना ही था तो बोल देते कि ये सब तो १००% किया धरा ही कांग्रेस का है - और वो तो वित्त का वकील चित्त हो कुछ समझ नहीं पाया .. क्योंकि वैसे भी अंततः अब ठीकरा तो उसी टक्कल पर ही फोड़ना होगा ना .. है ना ?? .. ..

क्यों भक्तों कैसी कही ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment