Monday 2 October 2017

// मोदी झेलने की कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं .. पर मोदी को झेलने की कैपेसिटी ?? ....//


पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गांधी जयंती के मौके पर विज्ञान भवन में कहा कि स्वच्छता अभियान के तीन साल में हम आगे बढ़े हैं बेशक - इसके लिए लोगों ने मेरी आलोचना की कि हमारी २ अक्टूबर की छुट्टी खराब कर दी - मेरा स्वभाव है कि बहुत-सी चीजें झेलता रहता हूं - झेलना मेरा दायित्व भी है और झेलने की कैपेसिटी भी बढ़ा रहा हूं .. ..

मेरी बिना और झेले प्रतिक्रिया .. ..

मोदी जी लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं - और आप झेल रहे हैं !! .. और झेलने की कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं !! .. .. क्या ये उचित है ?? .. क्या ये हठधर्मिता नहीं ?? .. क्या ये अड़ियल रवैय्या नहीं ?? .. क्या ये बेशर्मी और ढीठता नहीं ?? .. ..

नहीं-नहीं मोदी जी ऐसा नहीं चलेगा - आप अपनी झेलने की कैपेसिटी बढ़ाते हो तो बढ़ाओ - पर हम तो संवेदनशील समझदार जवाबदार लोग हैं - और इसलिए अब हमारी कैपेसिटी आपको झेलने की बिलकुल भी नहीं बची है .. और आप हमारे लिए एक बोझ बन चुके हो !! .. ..

इसलिए बेहतर होगा कि अब आप लोगों की आलोचनाओं का आदर करो - और चलते बनो - या फिर अपना पहला वादा निभाओ और मिलो ५० दिनी चौराहे पर .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment