Monday 2 October 2017

// इनके खुद के पितृपुरुष सरदार-शास्त्री जैसे ना हुए तो इन्होंने तो गोद ले लिए ..//


आज मैंने पाया कि लालबहादुर शास्त्री भी एकाएक सरदार पटेल की श्रेणी में आ गए हैं - क्योंकि आज तो मैंने कई भक्तों को उन्हें शत्-शत् नमन करते रंगे हाथों पकड़ा है - और वो भी खाली हाथ नहीं बल्कि इस तथ्यात्मक टिपण्णी के साथ कि - " भारत के अब तक के सबसे महान PM " .. ..

और मुझे लगा कि क्योंकि इनके खुद के पितृपुरुष सरदार-शास्त्री जैसे ना हुए तो इन्होंने तो गोद ले लिए .. और वो भी अपने ही PM वाजपेयी तक को बिसार के !! .. ..

खैर इसमें भी कोई बुराई नहीं है - क्योंकि आज एक तथ्य स्वीकार किया है कि लालबहादुर शास्त्री अब तक के सबसे महान PM थे - तो आगे चलकर इन्हें यह भी तथ्य स्वीकार करा ही देंगे कि मोदी अब तक के सबसे बेकार बकवास नकारा PM साबित हुए .. ..

इसलिए जितनी बार भी मैंने मोदी जी को कोसा होगा आज उससे शत् गुणित बार देश के छोटे से कद काठी और छाती के महान लाल लालबहादुर शास्त्री जी को नमन !! .. ..

और इस खास मौके पर देशहित में एक बार फिर मोदी जी को धिक्कार के साथ कहूंगा कि - बातें बहुत हो गईं - लालबहादुर जैसे एक आध काम भी तो कर के बताओ !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment