Tuesday 3 October 2017

// त्रिपाठी व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी गए - ऐसे ही मोदी-योगी कब जाएंगे ?? .. ..//


बीएचयू पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा - बातें ही कुछ ऐसी थीं कि सबके सरोकार की और किसी को हजम ना होने वाली .. और चर्चाओं में बीएचयू की पीड़ित छात्राएं तो कम रहीं पर निकम्मा शासन और मुजरिम प्रशासन ज्यादा रहा .. .. और इसलिए मोदी-योगी-त्रिपाठी चर्चाओं के नकारात्मक हिस्से के केंद्रबिंदु बने रहे .. ..

और अब समाचार आया है कि आज बीएचयू के खुलने से ठीक पहले उपकुलपति त्रिपाठी लम्बी छुट्टी पर चले गए हैं .. और छुट्टी पर जाने के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है .. ..

मेरी छुट्टी प्रतिक्रिया .. ..

खोखले दिमाग वाले भक्तों को छोड़ शायद ही कोई माने कि त्रिपाठी व्यक्तिगत कारणों के चलते लम्बी छुट्टी पर गए हैं .. .. पर यदि भक्तों पर तरस खा मैं ये बात मान भी लूँ तो फिर मैं बड़ी उत्सुकता से सोच रहा हूँ कि ये मोदी-योगी के पास भी क्या कोई व्यक्तिगत कारण नहीं कि ये भी छुट्टी पर जाएं ?? .. ..

और मेरा जवाब है कि ये जो त्रिपाठी है ना ये बिल्कुल मोदी-योगी स्टाइल में दादागिरी बता रहा था - और भयंकर गुमान में था - और इसलिए ही अपनी मनमानी कर रहा था - ऊटपटांग हरकतें पटक रहा था - और इसे पूरा भरोसा था कि इसका कोई बाल बांका नहीं कर सकेगा क्योंकि शायद इसके पीछे किसी आसुरी शक्ति का हाथ था .. ..

इस बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि त्रिपाठी प्रधानमंत्री - मुख्यमंत्री होने जैसा व्यवहार कर रहा था .. और मोदी-योगी एक विश्वविद्यालय के कुलपति होने जैसा व्यवहार करते रहे थे .. ..

बस इसलिए मैं मानता हूँ कि मोदी-योगी का हाल भी ठीक त्रिपाठी जैसा ही है .. बस कसर है तो इतनी सी कि देखना होगा कि इनको इनके व्यक्तिगत कारणों के बारे में होश कब आएगा - और ये छुट्टी पर कब जाएंगे .. ..

और मेरे हिसाब से तो त्रिपाठी इसलिए छुट्टी गए कि उन पर जनता का जबरदस्त दबाव आ गया था - जी हाँ 'दबाव' !! .. और मेरे हिसाब से आजकल जनता का जबरदस्त ऐसा ही दबाव मोदी-योगी पर भी बन रहा है .. तो बस दरकार इस बात की है कि दबाव बनाया जाता रहे और मोदी-योगी को भी व्यक्तिगत कारण जल्द समझ में आ जाएं .. इंशाअल्लाह !! .. जल्द आयद दुरुस्त आयद !! .. ..

भारत माता की जय !! वंदे मातरम !! जय हिन्द !! इंकलाब ज़िंदाबाद !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment