Friday 20 October 2017

// विकल्प ?? .. जी हाँ !! .. "मोदी विकल्प" के बारे में बात जारी रखें .. ..//


हर व्यक्ति को जीवनयापन के दौरान बहुत सुख दुःख पेश आते ही हैं - ज़िन्दगी इसी का नाम है .. और अपने भारत देश में तो सुख-दुःख इफरात में आते जाते हैं - क्योंकि ये देश विविधताओं का देश है और यहां हर पल कुछ न कुछ घटता ही रहता है .. बल्कि शुद्ध सत्य बात तो यह है कि कुछ ज्यादा ही घटता रहता है .. और ज्यादातर लोगों को दुःख ज्यादा पेश आते हैं और कमतर लोगो को ही सुख ज्यादा पेश आते हैं .. ..

पर ईमानदारी से सोचियेगा कि क्या विषम से विषम परिस्थितियों में भी आपके या हमारे या अन्य किसी के भी दिमाग में इस देश को छोड़ देने का विकल्प आया ?? .. क्या देश छोड़ा बदला नहीं जा सकता ?? .. क्या लोग देश छोड़ते बदलते नहीं ?? .. ..

और मेरा दावा है कि माल्या लमो जैसे उच्च टुच्चों के अपवाद को छोड़कर किसी के भी दिमाग में देश को छोड़ देने का विकल्प नहीं आया होगा !! .. नहीं ना ?? .. क्यों ?? .. .. क्योंकि ऐसे विकल्प की दूर दूर तक आवश्यकता नहीं है - और कोई विकल्प बेहतर हो इस बात की कोई गारंटी भी नहीं है .. ..

पर आजकत देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प की बातें चल पड़ी हैं और हवा में तैर सी रही हैं - जिसको देखो वो "मोदी विकल्प" की बातें करने लगा है - और बड़ी संजीदगी से करने लगा है - और सार्वजानिक रूप से करने लगा है .. और अखबार तो आजकल ऐसे ही लेखों से पटने से लगे हैं .. ..

एक तरफ मोदी विरोधी मोदी को हटाने और नए विकल्प की खोज और आवश्यकता की दुहाई देने लगे हैं - तो दूसरी तरफ मोदी भक्त कहने लगे हैं कि मोदी का तो कोई विकल्प है ही नहीं .. कोई हो तो नाम बताओ ?? .. ..

और उपरोक्त तथ्य के परिप्रेक्ष्य में मैं अब यह साफ़ देख पा रहा हूँ कि इस देश के नागरिकों को देश नहीं बदलना है - केवल इस देश का प्रधानमंत्री बदलना है .. और इसलिए इस देश का प्रधानमंत्री अब बदला ही जाएगा .. शर्तिया !! .. और "मोदी विकल्प" अपने आप अस्तित्व में आ जाएगा .. अवश्यम्भावी !! ..
..

तो मित्रों !! .. बस आवश्यकता केवल इस बात की है - कि संकल्प लें और "मोदी विकल्प" के बारे में बात जारी रखें - क्योंकि मोदी को हटाने के अलावा कोई अन्य विकल्प भी नहीं - और मोदी को हटाने के तरीके के लिए इसके अलावा कोई बेहतर संयमी विकल्प भी नहीं !! .. ..

और मेरे प्यारे भक्तु और भक्तों !! .. तुम भी चिल्लाते रहो कि मोदी का कोई विकल्प नहीं - क्योंकि अब तो तुम्हारे पास भी कुछ अन्य कहने करने का कोई उद्दंडी विकल्प नहीं .. समझे ?? .. ..

नए संकल्प के साथ - नववर्ष की शुभकामनाएं !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment