Saturday 7 October 2017

// देखो जीएसटी में बदलाव करना पड़ा ना !! .. बस गधों पर लगाम बरकरार रखें ..//


अब मोदी जी कह रहे हैं कि - कल जीएसटी में जो बदलाव किए गए हैं उससे समय से पहले ही व्यापारियों की दिवाली आ गई है .. ..

दिमाग से दिवालियों की बात पर मेरी प्रतिक्रिया .. ..

दिवाली तो नियत समय ही आती है .. रावण वध के २० दिन बाद .. ..
और अब आगे तब ही आगे पीछे आएगी जब आज के रावणों का वध होगा - या वो अपनी मौत मरेंगे .. ..

वैसे एक बात ठीक हुई है कि जीएसटी में कुछ ऊटपटांग प्रावधानों में आवश्यक बदलाव झक मारकर कर दिए गए हैं .. ..

और ये बदलाव इसलिए करने पड़े हैं क्योंकि आम जनता और व्यापारियों ने अपनी आवाज़ बुलंद करी और सरकार को गालियां निकाली और मोदी को भी धिक्कारा .. और इसके लिए हमें सुब्रमण्यम स्वामी यशवंत सिन्हा गुरुमूर्ति अरुण शौरी केजरीवाल विनोद दुआ रवीश कुमार अभिसार शर्मा ध्रुव राठी आदि विशिष्ठ व्यक्तियों का भी धन्यवाद करना पड़ेगा जिनके प्रयास से अड़ियल गधा थोड़ा आगे पीछे होता दिखा है .. ..

और ये तो माना ही जा सकता है कि हलाकान परेशान लस्त पस्त व्यापारियों को आगे थोड़ी सी राहत मिलने की आस जगी होगी .. पर उन्होनें समय पूर्व दिवाली मना ली होगी या मना लेंगे ऐसा तो कोई मोदी जैसा सरका हुआ व्यक्ति ही बोल सकता है .. और उसने बोल भी दिया है .. ..

बस मित्रों इसलिए निंदा विरोध पुरज़ोर जारी रखें - और गधों पर लगाम बरकरार रखें .. इसके अलावा हाल फिलहाल कोई विकल्प नहीं है .. ..

व्यापारियों को यथायोग्य सांत्वना के साथ .. ये विश्वास दिलाना चाहूंगा कि यदि आपने ऐसा ही उचित विरोध आगे भी जारी रखा तो ये झुकेंगे भी टूटेंगे भी .. पर सावधान !! ये सुधर जाएंगे इसकी कोई संभावना नहीं !! .. जनता जनार्दन की जय हो !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment