Friday 15 December 2017

// एक एग्जिट पोल मेरा भी .. जन-मत के आधार पर भक्तों की संख्या .. ..//


जन-मत !! .. ..
'पत्रिका' के आज १५/१२/१७ के इंदौर संस्करण में एक सर्वे प्रकाशित हुआ है .. जिसके आधार पर मेरे द्वारा निकाले गए निष्कर्ष मैं आपको बताऊँ उसके पहले कृपया मुआयना करें सर्वे में पूछे गए सभी १४ प्रश्नों का और उनके जवाबों के प्रतिशत का .. ..

१. प्रदेश में धार्मिक सहिष्णुता-सदभाव की स्थिति अच्छी हुई है ? .. ३१% 'हाँ' ..
२. प्रदेश में रोज़गार की स्थिति कैसी है ? .. २३% 'अच्छी' ..
३. क्या किसानों को उपज का उचित दाम मिल रहा है ? .. २०% 'हाँ' ..
४. क्या प्रदेश सरकार महंगाई से राहत दिलाने में सफल रही है ? .. २०% 'हाँ' ..
५. क्या आपके क्षेत्र में परिवहन के पर्याप्त साधन हैं ? .. २९% 'हाँ' ..
६. आपकी नज़र में  प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्थिति कैसी है ? .. २४% 'अच्छी' ..
७. सड़कों की वाशिंगटन से तुलना से आप कितने सहमत हैं ? .. २८% 'हाँ' ..
८. आपकी नज़र में सरकार के मंत्रियों का कामकाज कैसा है ? .. २१% 'अच्छा' ..
९. प्रदेश में शिक्षा की स्थिति कैसी है ? .. ३३% 'अच्छी' ..
१०.आपकी नज़र में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति कैसी है ? .. २१% 'अच्छी' ..
११.क्या आपको लगता है कि अपराध में कमी आई है ? .. १९% 'हाँ' ..
१२.प्रदेश में क्या भ्रष्टाचार कम हुआ है ? .. १८% 'हाँ' ..
१३.आपकी नज़र में आपके क्षेत्र के विधायक का कामकाज कैसा है ? .. २१% 'अच्छा' ..
१४.सरकार के कार्यकाल में सरकारी कामकाज की गति तेज हुई है ? .. ३१% 'हाँ' .. 

एवं उपरोक्त प्रश्नों पर जन-मत के आधार पर मेरा निष्कर्ष .. ..

देश में मूर्ख अतार्किक अंधे भक्त काफी संख्या में मौजूद हैं 
पर संतोष की बात ये भी है कि देश में ऐसे भक्तों की संख्या लगभग २०% और ३०% के बीच ही है .. जिनमें मंदबुद्धि और अंधभक्तों की संख्या भी शामिल लगती है .. ..

इसलिए ये जन-मत एक नई आशा संचारित करता है - क्योंकि लगभग ७०% से ८०% लोग अभी भी कुछ तार्किक सोच रखते हैं .. .. इसलिए मैं भक्तों और भक्ति मार्ग पर चलने चलाने वाली संस्कारी पार्टी के साथ पूरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए देश को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ .. ..

और हाँ ये निष्कर्ष तो मध्यप्रदेश के इंदौर के जन-मत पर आधारित है .. अब गुजरात में ऐसे ही कितने भक्त हैं - ये तो १८ तारीख के बाद ही बताया जाना संभव होगा जब गुजरात चुनाव के नतीजे आ जाएंगे .. .. तब तक तो आप इसे भक्तों की संख्या का एग्जिट पोल ही मानें .. धन्यवाद !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment