Saturday 16 December 2017

// सोनिया जी और राहुल के आत्मीय भाषण .. बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !! ..//


निवृत होते हुए विदाई लेते अभी-अभी आदरणीय सोनिया गांधी जी का ओजस्वी सारगर्भित भावनात्मक आत्मीय भाषण सुना ..
और मैं नतमस्तक हुआ .. अनेक साधुवाद बधाइयाँ और शुभकामनाएं !! ..

और उसके बाद नव नियुक्त राहुल गांधी को भी सुना .. 
राहुल के भाषण की कुछ सुकून भरी आशान्वित करतीं परिपक्व बातें .. ..

लगातार आतिशबाजी के कारण आ रही अनवरत आवाज़ों के बीच राहुल की चुटीली सारगर्भित टिपण्णी दिल को छू गई - " एक बार आग लग जाए - तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है " ..
देश में प्यार और भाईचारा आवश्यक - वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं - एक ऐसा भारत बनाना है जिसमें हर किसी के लिए जगह हो ..
और उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार को संयमित रहते पूरी ईमानदारी और हिम्मत से धिक्कारा भी !! ..

और बखूबी धिक्कारा !! .. और दो टूक कहा कि - " बीजेपी हिंसा की राजनीति कर रही है - मूल्यों को कुचला जा रहा है " .. .. 

और मैं संतुष्ट और प्रसन्न हुआ !! .. राहुल को भी दिल से शुभकामनाएं !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment