Tuesday 5 December 2017

// बेशर्मी बेहयाई तेरा ही सहारा !! .. शिक्षा का पता नहीं बस राम हमारा !! .. ..//


आज से राम मंदिर पर न्याय के मंदिर में सुनवाई शुरू .. वो भी फ़ाइनल सुनवाई !! ..

और एबीपी न्यूज़ पर कुछ देर पहले केवल एक बार ब्रेकिंग न्यूज़ के रूप में दिखा कर विलोपित कर दिए गए एक समाचार अनुसार - श्याम बेनेगल सहित ३२ हस्तियों द्वारा एक नई याचिका दायर कर दी गई है कि - विवादित स्थल को किसी जनहित कार्य हेतु उपयोग में लिया जाए .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

सर्वप्रथम श्याम बेनेगल आदि देशभक्तों को बधाई और धन्यवाद - और मेरा भरपूर समर्थन !! .. ..

और साथ ही मेरे कुछ प्रश्न भी .. ..

सर्वोच्च कौन ?? .. राम मंदिर या न्याय का मंदिर ?? .. या फिर आस्था ?? .. या फिर अनास्था ?? .. ..
क्या विध्वंस करना किसी भी कानून में और किसी भी परिस्थिति में न्यायसंगत निरूपित हो सकता है ?? ..
यदि नहीं तो क्या विध्वंस करने वालों पर फैसला पहले आवश्यक या मंदिर निर्माण पर ?? ..

और क्या श्याम बेनेगल को तत्काल देशद्रोही करार दे दिया जाएगा ?? ..
और क्या भंसाली की पद्मावती के मुद्दे पर भंसाली की आस्था और विश्वास को भी मान्य किया जाएगा ?? ..
और क्या गोदी मीडिया गुजरात चुनाव में इस मुद्दे को घुसेड़ धर्म की राजनीति करेगा ?? .. ..

और अंतिम प्रश्न .. क्या देश के सामने मानवीय सरोकार के सभी मुद्दे हल हो चुके हैं ?? ..
और क्या रविश कुमार के द्वारा लगभग ३० यूनिवर्सिटी एपिसोड में बतलाए गए हमारे शिक्षा के हास्यास्पद दयनीय आपत्तिजनक बेहूदा बदतर सरकारी सामाजिक स्तर पर भी कोई ध्यान देगा ?? .. या फिर .. .. .. 

बेशर्मी बेहयाई तेरा ही सहारा !! .. शिक्षा का पता नहीं बस राम हमारा !! .. ..

राम राम !! जय श्री राम !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment