Wednesday 6 December 2017

// शिया मुसलमानों को बधाई !! .. एक सुझाव मेरा भी - एक अपेक्षा मेरी भी .. ..//


शिया मुसलामानों ने अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए कोर्ट में कह दिया है कि - विवादित भूमि हिन्दुओं को दे दी जाए जहां मंदिर बने - और मस्जिद के लिए उन्हें लखनऊ में जमीन दे दी जाए .. ..

बधाई और स्वागत !! .. ..

एक घोषणा मेरी तरफ से भी .. .. पूरा हिमालय सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के निर्माण के लिए दे दिया जाए - और मुझे देश के हर प्रदेश की राजधानी में गरीबों के लिए एक अस्पताल बनाने हेतु जमीन आवंटित कर दी जाए .. .. और यदि किसी को आपत्ति हो तो सावधान !! मेरी उलट पलट आपत्तियों के लिए तैयार रहे .. समझे !! .. ..

और हाँ अब मैं हिन्दुओं से भी अपेक्षा रखता हूँ कि वो भी बड़प्पन का परिचय देते हुए कोर्ट में प्रस्ताव प्रस्तुत करें कि विवादित जमीन मुसलमानों को दे दी जाए जहां मस्जिद का पुनर्निर्माण हो - और मंदिर के लिए उन्हें देश के हर 'रामपुर' ‘रामगढ़’ ‘रामनगर’ गाँव या शहर में जमीन दे दी जाए !! .. ..

या फिर कम से कम न्यायालय का सम्मान करते हुए फ़ोकट बयानबाज़ी बंद करे - और कम से कम ये वचन दे कि न्यायालय का निर्णय उन पर बाध्यकारी हो सहर्ष स्वीकार्य होगा !! .. ..  

!! भारत माता की जय !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment