Saturday 2 December 2017

// EVM चकल्लस !! .. उधेड़बुन .. और निराकरण के संभावित उपाय .. ..//


यदि #EVM की धांधली के कारण से भाजपा जीती - और EVM पर इतना होहल्ला मचने के बावजूद जीत रही है - तो पीड़ितों को चाहिए धांधली की बखिया उधेड़ो - पकड़ो और कानूनन उपचार कराओ !! .. ..

और यदि धांधली करने वाले बहुत शातिर हैं या तिकड़मी या ताकतवर - और यदि कानून और संविधान के रखवाले और न्याय करने वाले भी धांधली में शामिल हैं - या फिर बेबस ही हैं - तो वैकल्पिक रास्ते खोजो - और हो कूवत तो धांधली करने वाले बेईमानों को सीधे रास्ते धरो और निपटाओ .. ..

और यदि उपरोक्त में से कुछ न करते बने तो ?? .. तो सहन करो !! .. ..

या बेहतर होगा तमाम बेबसी के बावजूद कम से कम गालियां और भड़ास निकालते रहो .. क्योंकि अकर्मण्य हो चुप तो घुन्ने कायर डरपोक लोग ही बैठते हैं .. नहीं क्या ?? .. ..

और याद रखें - झूठ और अन्याय से परेशान हो हिम्मत तो कभी नहीं हारें - अन्यथा झूठ और अन्याय अपने मकसद में समय से पहले और अपेक्षा से भी अधिक आसानी से सफल हो जाएगा - यानि परास्त तो कभी ना हो पाएगा .. है ना ?? .. ..

इसके अतिरिक्त एक और अति महत्वपूर्ण बात .. अब तो इस बात को भी टटोलने और समझने की आवश्यकता आन पड़ी है कि EVM के अलावा चुनाव आयोग का सर्किट भी हैक्ड हो गया दिखता है .. इसलिए जरूरी नहीं कि EVM ही दोषपूर्ण हो - बल्कि दूषित चुनाव आयोग के माध्यम या सहायता या साजिश से भी दोष रोपित कर गुजरने की जुगाड़ू संभावनाओं को कत्तई नकारा नहीं जा सकता .. ..

यानि सार ये भी - कि अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए अपने नाक कान आँख और दिमाग खोल कर रखें - और बिना पूर्वाग्रह के देशहित में हमेशा चिंतन मनन करते हुए अपनी समझ और औकात अनुसार प्रयास जरूर करते रहें .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment