Tuesday 16 January 2018

// तोगड़िया दीर्घायु हों.. अन्यथा राम मंदिर के भयावह सच लोया-लोया हो जाएंगे.. //


अब प्रवीण तोगड़िया सुर्ख़ियों में हैं..

वही प्रवीण तोगड़िया जो विश्व हिन्दू परिषद् के मार्फ़त अति धार्मिक संवाद कर - संस्कृतनुमा जुमलेबाज़ी कर - हिन्दू-हिंदुत्व की बातें कर - राम मंदिर की बातें कर सुर्खिया बनाते थे बनवाते थे..

और वो आज कह रहे हैं कि उन्हें उनके एनकाउंटर का डर है.. वो भी गुजरात पुलिस से.. वही एनकाउंटर स्पेशलिस्ट गुजरात पुलिस जो सीधे सीधे - सोहराबुद्दीन > अमित शाह > मोदी > भाजपा > संघ > लोया  > जज प्रकरण से जुडी चिपकी लिपटी - और कीचड से सनी पड़ी है..

और प्रवीण तोगड़िया अहमदाबाद में १२ घंटे गायब रहने के बाद मिल जाते हैं.. भाग्यवश लोया से बेहतर कंडीशन में.. यानि केवल बेहोश.. और होश में आने पर आज प्रेस कांफ्रेंस कर रोते भी हैं और मोदी सरकार के नाम से कपडे भी फाड़ते हैं..

और मुझे बहुत अच्छा लगता है.. कारण ये कि एक बार फिर यह तथ्य स्थापित होता है कि लोगों को गुजरात पुलिस पर पूरा विश्वास है कि ये एनकाउंटर एक्सपर्ट पुलिस है..

और इसलिए भी कि मुझे अब लगता है कि यदि प्रवीण तोगड़िया ज़िंदा रह जाते हैं - तो फिर राम मंदिर के चंदे का लफड़ा झगड़ा सामने आ सकता है..

अन्यथा तो हो सकता है राम मंदिर से जुड़े अनेक भयावह सच लोया-लोया हो जाएं..

!! जय हिन्द !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment