Saturday 17 February 2018

// मनमोहन कमज़ोर मोदी तेजतर्रार ??.. सावधान !!.. आगे केजरीवाल.. ..//


मोदी और भक्तों के अनुसार मनमोहन सिंह एक कमज़ोर प्रधानमंत्री थे.. और उनके कार्यकाल में भयंकर भ्रष्टाचार हुए..

मोदी एक डेरिंग डैशिंग डायनामिक प्रधानमंत्री होने का दावा करते हैं - क्योंकि वो भक्तों को तेजतर्रार जैसे दिखते हैं.. और इनके कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार बदस्तूर बढ़ चढ़कर जारी तो है ही पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल के भ्रष्टाचार का एक पैसा भी मोदी वसूल ना सके और एक चूहे को भी जेल भेज ना सके..

तो अब कल्पना करें कि क्या मोदी के कार्यकाल के भ्रष्टाचार का भी यही हश्र होगा.. कोई पकड़ा नहीं जाएगा ??.. और एक पैसा वसूला ना जाएगा ??..

और उत्तर है.. कि शायद ऐसा ही होगा..
पर शायद ऐसा ना भी हो.. और ऐसा केवल तब ना होगा जब केजरीवाल या केजरीवाल जैसे कुछ और इन टुच्चों के खिलाफ और असरदार होंगे..

और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने और कुछ बदलाव की बयार बहाने का श्रेय केजरीवाल को ही जाता है..

मुझे तो आज भी भारतीय राजनीति में एक केजरीवाल ही पुख्ता रूप से ऐसा नेता लगता है जो कमज़ोर नहीं ताकतवर है - लल्लू नहीं तेज तर्रार है - डरपोक नहीं हिम्मतवाला है - अनपढ़ नहीं पढ़ा-लिखा है - नालायक नहीं काबिल है - बेईमान नहीं ईमानदार है - आलसी भी नहीं बल्कि मेहनती है - और ख़ास नहीं अपने आपको आम ही मानता है - और सबसे अलग ये कि वो सामान्य साधारण ही नहीं क्रांतिकारी भी है.. और मोदी पर भारी भी है..

और इसलिए मेरा विश्वास है कि केजरीवाल निकट भविष्य में सत्ता में मजबूती से उभरेंगें और तब ही इस देश के गुनहगार उचित और कड़ी सजा भुगतेंगे.. तब इन चोर डाकुओं को शायद कोई नहीं बचा पाएगा !!.. इन्हें तो केजरीवाल से खुद केजरीवाल भी नहीं बचा पाएगा..

और तब तक.. इन तमाम टुच्चों के द्वारा की जा रही मनोरंजक या खेदजनक टाइप बहसें - मसलन - तू डाकू वो चोर.. तू बाजारू वो घरेलु.. तू मुसलमान वो हिन्दू.. तू कोंग्रेसी वो भाजपाई.. तू भैस वो गाय.. तू सूअर वो गधा.. तू बेशर्म वो नीच.. तू लल्लू वो नपुंसक.. तू दोषी वो आरोपी.. तू नीचा वो नीच.. तू रोया वो हंसी.. आदि सुनते रहें - मज़े भी लेते रहें और अभी कुछ समय और सहन भी करते रहें - क्योंकि मजबूरी का नाम मोदी और ना-ना प्रकार के मोदी..

और इंतज़ार करें कुछ क्रांतिकारियों के आने का.. और नींद से जागती अंगड़ाई लेती जनता के "जाग्रत" होने का.. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment