Wednesday 14 February 2018

// "राम राज्य रथ यात्रा" उल्टे अयोध्या से बाहर निकली.. परिणाम उल्टे होंगे ?? ..//


राम रथ यात्रा १९९० सोमनाथ से शुरू हो अयोध्या की तरफ निकाली गई थी..
परिणाम !!.. बाबरी मस्जिद की शहादत या विवादित ढाँचे का विंध्वंस.. दंगे फसाद और नफरत का संचार..

और आज २७ साल बाद एकाएक फिर से एक "राम राज्य रथ यात्रा" अयोध्या से उल्टी दिशा में निकली है..

प्रार्थना करता हूँ कि उल्टे परिणाम स्वरुप राम जी की कृपा से उस इमारत की यथास्थिति पुनर्स्थापना या पुनर्निर्माण हो जाए.. या फिर वहाँ कोई सार्वजनिक परोपकार हेतु कोई सुविधा बने.. या सभी देशवासियों की सहमति से या न्यायलय के निर्णय अनुसार ही कोई निर्माण हो जाए.. और देशवासियों के बीच भाईचारे और प्यार और विश्वास का संचार हो..

और !!.. हिन्दुओं का - और मुसलमानों का - और इस महान देश का - मान सम्मान पुनर्स्थापित हो जाए !!..

इंशाअल्लाह !!.. आमीन !!.. जय श्री राम !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment