Sunday 11 February 2018

// "आज तक" पर मोदी का ये कैसा शर्मनाक "ऐलान-ए-जंग" ??.. ..//


ये गोदी मीडिया के अग्रणी "आज तक" का कमाल देखिए..

आज ऐसे ही "आज तक" लग गया .. और लगते ही नीचे की पट्टी पर कैप्शन देखा..
" मोदी का ऐलान-ए-जंग ! ".. ..

और मैं एक क्षण के लिए ठिठका.. और उत्सुक हुआ.. क्योंकि जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के चलते ऐसा सुन उत्सुक होना स्वाभाविक था..

पर जैसे ही अगले निरंतर कैप्शन देखे तो लगा गई भैंस पानी में.. क्योंकि अगले कैप्शन थे..
" २०१९ का खेल शुरू ? " .. और .. " मोदी ने सेट किया २०१९ का एजेंडा ? ".. ..
    
और अगले ही क्षण मुझे पता चल गया कि मोदी और "आज तक" के लिए जंग के क्या मायने हैं और जंग और चुनाव में ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है.. और इनकी खुद की औकात क्या है !!..

मैं कहता नहीं था कि मोदी के लिए केवल और केवल चुनाव जीतना ही महत्वपूर्ण है - और केवल और केवल चुनाव ही ये जंग जैसे लड़ते हैं.. पर जंग और बाकी सब मामलों में ये शर्मनाक फिसड्डी ही हैं..

इसलिए.. "रेणुका चौधरी जिंदाबाद .. हाss !! हाss !! हाss !! हाss !!" ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment