Thursday 15 February 2018

// केजरीवाल १००% सही सिद्ध हुए - नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला.. ..//


नीरव मोदी की फोटो नरेंद्र मोदी के साथ वायरल हो रही है..

बिल्कुल ताज़ी-ताज़ी कढ़ाई में से निकली है..
मौका है दावोस में पकौड़े तले जाने का क्रियाकर्म..

और पूरी भाजपा और सरकार विचलित हो पल्ला झाड़ने में जुट गई है..
और बौखलाए रविशंकर प्रसाद कह रहे हैं ये फोटो-फोटो तक नीचे मत गिरो नहीं तो हमारे पास भी बहुत लोगों की अंतरंग फोटुएं हैं..
और गोदी मीडिया जुट गया है ये स्थापित करने में कि ये घोटाला २०११ से ही चल रहा है.. ये तो राहुल गांधी का भ्रष्टाचार है.. और पकड़ा तो मोदी ने ही है..

और मेरा भोला भक्तु शरमा लजा बता रहा है.. सदाबहार नारे - " मोदी !! मोदी !! मोदी !! ".. के मायने हैं .. सुशील मोदी !!.. ललित मोदी !!.. नीरव मोदी !!.. इसमें नरेंद्र मोदी शामिल नहीं थे..  

और जो मेरा दिल दिमाग कह रहा है वो यह कि..

नकारा आरबीआई अब तक पुराने नोट तक इसलिए नहीं गिन पायी है क्योंकि आरबीआई भी घोटालों में लिप्त रही है..
और नोटबंदी के घोटाले के पैसों से ही भाजपा ने चुनाव जीते हैं.. 
और मेरे देश का चौकीदार भी घोटाले में लिप्त है..
और मेरा प्रधानसेवक घोटाले का सीधे-सीधे मुख्य आरोपी भी है और साज़िशकर्ता भी..
और मेरा प्रधानमंत्री राफेल घोटाले में भी लिप्त है ही..
और मेरा प्रधानमंत्री खा भी रहा है और खाने भी दे रहा है..

और आज मुझे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि किसान को कर्ज़ा क्यों नहीं मिल पाता.. या उसका कर्ज़ा माफ़ क्यों नहीं हो पाता.. और क्यूँ छोटे कर्जदारों से बैंक बेरहमी से वसूली करते हैं.. बैंक हमको क्यों लूट रहे हैं.. हमारे पैसे का कहाँ-कहाँ दुरपयोग किया जा रहा है.. और ये बड़े-बड़े उद्योगपती और हमारे शीर्ष नेता किस हद तक टुच्चे हैं..

और अरविन्द केजरीवाल ने १००% सही बात कही थी कि नोटबंदी इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला है..
और शायद यही कारण हैं कि केजरीवाल से मोदी और भाजपा को इतना भय लगता है.. और क्यूँ ये सब मिलकर केजरीवाल को नेस्तनाबूद करने पर तुले हैं..

और यही कारण हैं कि क्यों मैं केजरीवाल समर्थक हूँ - और मोदी विरोधी !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment