Monday 2 April 2018

// हालात बेकाबू !!.. भुगतना तो भक्तों को भी पड़ेगा.. बच्चू बच के कहाँ जाएंगे ??.. ..//


धार्मिक कारणों से रामनवमी के बाद से ही दंगे फसाद जारी थे..
आज जाति कारणों से भी हिंसा की नई शुरुआत हो गई है..
और तो और वर्गीय कारणों से दलितों और करणी सेना में हिंसक टकराव भी भयावह है..
और आर्थिक कारणों से पूरा देश स्तब्ध है - पेट्रोल डीज़ल के भाव रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बहुत कुशलता के साथ पहुंचा दिए गए हैं..
सुरक्षा कारणों से भी देश उद्वेलित है - सीमा पर जवान भी मारे जा रहे हैं..
और शिक्षा या स्वास्थ या रोज़गार के क्षेत्र में देश में मज़ाक चल रहा है..
और राजनीति के क्षेत्र में भी मदमस्त उथल पुथल जारी है..

और इस सबके बीच आज भारत बंद है.. और चालू संसद भी बंद है - ठप्प है.. और भ्रष्टाचार अपने चरम पर !!..

पर भारत के स्वयंभू ५६ इंची छाती वाले नकारा चौकीदार-प्रधानसेवक और चुने हुए प्रधानमंत्री का मुँह बंद है - क्योंकि उसकी नीयत ही बद है..

और इस सब के बीच रवीश कुमार पूरे देश को समझदारी से भरे संदेश दे देकर हम सबको आगाह कर रहे हैं.. मानों कह रहे हों कि बेवकूफों संभल जाओ सुधर जाओ चेत जाओ जाग जाओ.. और ये भी बता रहे हैं कि अब तक भी भक्त बने हुए बेवकूफ आज की भयावह स्थितियों के लिए परोक्ष अपरोक्ष रूप से मुख्य जिम्मेदार हैं..

और मैं सोच रहा हूँ कि क्या भक्तों का भी कोई धर्म है - या फिर कोई जाति या फिर कोई विशेष वर्ग ??.. क्या भक्तों को शिक्षा स्वास्थ रोजगार की दरकार नहीं है ??.. क्या जो भारत आज बंद है वो भक्तों का नहीं है ??.. क्या भक्तों की गाड़ियां पानी से चलती हैं ??.. क्या ये सांसद विधायक मंत्री जो हराम की तनख्वाह ले रहे हैं वे भक्तों के नहीं हैं ??.. क्या भक्त भी टैक्स नहीं देते हैं ??.. या फिर भक्त हद दर्जे  के बेवकूफ तो नहीं ??.. या भक्त कहीं बिके हुए तो नहीं ??..

खैर भक्त जो भी हों - जैसे भी हों जहां भी हों और जितने भी बचे हों - एक बात तय है कि यदि उन्हें इसी देश में रहना है तो भुगतना तो उन्हें भी पड़ेगा .. बच्चू अब बच के कहाँ जाएंगे ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment:

  1. भारत बंद के एक दिन बाद राजस्थान में भड़की हिंसा, भीड़ ने 2 दलित नेताओं के घर में लगाई आग https://khabar.ndtv.com/news/india/day-after-bharat-bandh-mob-burns-homes-of-2-dalit-politicians-in-hindaun-rajasthan-1832405 via @NDTVIndia

    ReplyDelete