Friday 6 April 2018

// हानिकारक उपयोगी प्लास्टिक .. बनाम .. हानिकारक नकारा मोदी .. ..//


प्लास्टिक का भी अपना ज़माना रहा और खूब चलन चला.. पर देर से ही सही लोगों को समझ पड़ ही गई कि प्लास्टिक भले ही उपयोगी हो पर अंततः हमारे लिए हानिकारक है.. और इसलिए इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना उपयुक्त एवं आवश्यक हो तय हो चुका है.. पर जो लोग प्लास्टिक के आदी हो गए थे वो अभी भी रोना रो रहे हैं कि पलास्टिक का विकल्प क्या ??.. मसलन अब दूध तेल पानी आदि किसमें पैक करें.. पापड़ दही घी अचार आदि कैसे पैक करें कि ये सब ख़राब ना हों.. और प्लास्टिक इंडस्ट्री के लाखों करोड़ों के रोजगार और निवेश आदि का क्या होगा ??..

इसी प्रकार..

मोदी का भी अपना ज़माना रहा और खूब चलन चला.. पर देर से ही सही लोगों को समझ पड़ ही गई कि मोदी तो नकारा है और हमारे लिए अंततः हानिकारक है.. और इसलिए मोदी का अपदस्थ होना उपयुक्त एवं आवश्यक हो तय हो चुका है.. पर जो भक्त मोदी के मुरीद हो गए थे वो अभी भी रोना रो रहे हैं कि मोदी का विकल्प क्या ??.. मसलन अब प्रधानमंत्री बनने लायक और कौन.. एक सुलझा समझदार ईमानदार नेता कैसे चुनें जिससे देश के हालात और ख़राब ना हों.. और फिर भाजपा संघ और हिंदुत्व और राम मंदिर आदि का क्या होगा ??.. 

मेरी उपयुक्त उपयोगी आवश्यक प्रतिक्रिया..

जो चीज़ हानिकारक हो उसका तत्काल त्याग आवश्यक है - लाभ तो स्वतः ही प्राप्त होने लगता है.. मसलन कोई भी व्यसन भले ही कितना भी मज़ा क्यों ना देता हो पर उसके उपयोग से नहीं उसके त्याग से ही असल लाभ प्राप्त हो सकेगा..  

इसलिए प्लास्टिक और मोदी दोनों ही हानिकारकों को प्रतिबंधित करना उपयुक्त और आवश्यक ही है..

इसलिए आइए अपने पर्यावरण की रक्षा और देश के हितों के संरक्षण हेतु आज ही तय करें कि भविष्य में कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और नकारा मोदी को सत्ता का दुरपयोग नहीं करने देंगे..

धन्यवाद !!.. जय हिन्द !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment